जीव विज्ञान महत्वपूर्ण MCQ | कोशिका, विटामिन और मानव शरीर MCQ

जीव विज्ञान MCQ प्रश्न उत्तर सहित – कोशिका, विटामिन और मानव शरीर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

📚 अगर आप जीव उत्पत्ति, विषाणु व वर्गीकरण के MCQ पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दी गई पोस्ट जरूर देखें 👇
👉 जीव उत्पत्ति, विषाणु व वर्गीकरण के MCQ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


जीव विज्ञान-6 MCQ-2026

जीव विज्ञान – महत्वपूर्ण MCQ (रक्त, पर्यावरण और सामान्य विज्ञान)

प्रश्न 1. ‘सार्वत्रिक दाता (Universal Donor)’ कौन-सा रक्त समूह है?
(A) A
(B) B
(C) AB
(D) O
View Answer
उत्तर: (D) O

View Explanation
📝O रक्त समूह वाले व्यक्ति को सार्वत्रिक दाता (Universal Donor) कहा जाता है। जिसका कारण यह है कि इनके लाल रक्त कणों (RBC) की सतह पर A या B प्रकार के एंटीजन नहीं पाए जाते है, इसलिए इनका रक्त सामान्यतः किसी भी रक्त समूह (A, B, AB, O) वाले व्यक्ति को दिया जा सकता है। वहीं AB रक्त समूह वाले व्यक्ति को सार्वत्रिक ग्राही (Universal Recipient) कहा जाता है। इनके रक्त में A और B दोनों प्रकार के एंटीजन होते हैं, इसलिए ये किसी भी रक्त समूह का रक्त ग्रहण कर सकते हैं। इसी कारण आपातकालीन स्थिति में O रक्त बहुत उपयोगी माना जाता है।
प्रश्न 2. ‘सार्वत्रिक ग्राही (Universal Recipient)’ कौन-सा रक्त समूह है?
(A) A
(B) B
(C) AB
(D) O
View Answer
उत्तर: (C) AB

View Explanation
📝 AB रक्त समूह वाले व्यक्ति को सार्वत्रिक ग्राही (Universal Recipient) कहा जाता है। जिसका कारण यह है कि वे A, B, AB और O सभी रक्त समूहों का रक्त ग्रहण कर सकते हैं। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि उनके रक्त में ऐसे प्रतिपिंड (Antibodies) नहीं होते जो दूसरे रक्त समूहों के रक्त को अस्वीकार करें। इसलिए आपातकालीन स्थिति में AB रक्त समूह वाला व्यक्ति किसी भी रक्त समूह से रक्त ले सकता है।
प्रश्न 3. ‘हरित गृह प्रभाव (Greenhouse Effect)’ के लिए मुख्य रूप से कौन-सी गैस उत्तरदायी है?
(A) O₂
(B) N₂
(C) CO₂
(D) H₂
View Answer
उत्तर: (C) CO₂

View Explanation
📝 कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) पृथ्वी पर हरित गृह प्रभाव (Greenhouse Effect) पैदा करने वाली मुख्य गैस है। इसके अलावा मीथेन (CH₄), नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O) और जलवाष्प (Water Vapour) भी हरित गृह गैसें होती हैं। ये गैसें सूर्य की गर्मी को पृथ्वी के चारों ओर रोककर रखती हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। यही कारण है कि इन गैसों की अधिक मात्रा से ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) की समस्या बढ़ती है, जोकि चिंता का विषय है |
प्रश्न 4. ‘ओजोन परत (Ozone Layer)’ किस मण्डल में पाई जाती है?
(A) क्षोभमण्डल
(B) समतापमण्डल (Stratosphere)
(C) मध्यमण्डल
(D) बाह्यमण्डल
View Answer
उत्तर: (B) समतापमण्डल (Stratosphere)

View Explanation
📝 📝 ओजोन परत पृथ्वी के ऊपर समतापमण्डल (Stratosphere) में लगभग 15 से 35 किमी की ऊँचाई पर पाई जाती है। यह परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों को अवशोषित कर लेती है, जिससे पृथ्वी पर मानव और अन्य जीवों की रक्षा होती है और अचानक तापमान में वृद्धि नहीं होती है, लेकिन CFC (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) जैसी गैसें ओजोन परत को नुकसान पहुँचाती हैं और उसे पतला कर देती हैं। इसलिए इन गैसों को ओजोन परत के लिए खतरनाक माना जाता है, ये गैसे घर में उपयोग होने वाले उपकरण AC, फ्रीज़ आदि से उत्पन्न होती है |
प्रश्न 5. ‘वाष्पोत्सर्जन (Transpiration)’ क्या होता है?
(A) पौधों द्वारा CO₂ छोड़ना
(B) पौधों की पत्तियों से जलवाष्प का वाष्पीकरण
(C) जड़ों द्वारा जल अवशोषण
(D) प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया
View Answer
उत्तर: (B) पौधों की पत्तियों से जलवाष्प का वाष्पीकरण

View Explanation
📝 📝 पौधे जितना पानी जड़ों से लेते हैं, उसका लगभग 99% भाग वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) के माध्यम से वायुमंडल में भाप बनकर निकल देते है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से पत्तियों के छोटे-छोटे छिद्रों (रंध्र या Stomata) से होती है। वाष्पोत्सर्जन की वजह से पौधों में जड़ों से पानी ऊपर पत्तियों तक पहुँचने में मदद मिलती है और पौधा ठंडा भी बना रहता है, तभी गर्मियों में पेड़ो के निचे बैठने पर ठंडक महसूस होती है |
प्रश्न 6. ‘रंध्र (Stomata)’ का मुख्य कार्य क्या है?
(A) जल अवशोषण
(B) गैसों का आदान-प्रदान और वाष्पोत्सर्जन
(C) प्रकाश अवशोषण
(D) खनिज अवशोषण
View Answer
उत्तर: (B) गैसों का आदान-प्रदान और वाष्पोत्सर्जन

View Explanation
📝 पत्तियों की निचली सतह पर रंध्र पाए जाते हैं, जिनसे प्रकाश-संश्लेषण के दौरान CO₂ अंदर प्रवेश करता है और O₂ बाहर निकलती है। ये रंध्र द्वारपाल कोशिकाओं से घिरे होते हैं जो उनके खुलने और बंद होने को नियंत्रित करती हैं। इसके माध्यम से वाष्पोत्सर्जन भी होता है, जो पौधों में पानी के ऊपर चढ़ने और तापमान नियंत्रण में मदद करता है।
प्रश्न 7. ‘हार्मोन (Hormone)’ का क्या कार्य होता हैं?
(A) पाचक एंजाइम
(B) रासायनिक संदेशवाहक जो अंतःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित होते हैं
(C) प्रतिरक्षा प्रोटीन
(D) पोषक तत्व
View Answer
उत्तर: (B) रासायनिक संदेशवाहक

View Explanation
📝 हार्मोन अंतःस्रावी ग्रंथियों (Endocrine Glands) द्वारा निर्मित रासायनिक पदार्थ होते हैं, जो सीधे रक्त में स्रावित होकर शरीर के दूर स्थित अंगों और ऊतकों की क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। ये शरीर में संतुलन बनाए रखने, विकास, प्रजनन और चयापचय जैसी प्रक्रियाओं को नियमित करते हैं। ‘हार्मोन’ शब्द की परिभाषा सबसे पहले स्टर्लिंग (Sterling) ने दी थी।
प्रश्न 8. ‘इंसुलिन (Insulin)’ हार्मोन का स्राव कहाँ से होता है?
(A) थायरॉइड ग्रंथि
(B) अग्न्याशय (Pancreas) की β-कोशिकाओं से
(C) अधिवृक्क ग्रंथि
(D) पीयूष ग्रंथि
View Answer
उत्तर: (B) अग्न्याशय की β-कोशिकाओं से

View Explanation
📝 इंसुलिन एक महत्वपूर्ण हार्मोन है जो **अग्न्याशय (Pancreas)** की **बीटा कोशिकाओं** से स्रावित होता है। इसका मुख्य कार्य शरीर में रक्त में मौजूद **ग्लूकोज (शर्करा)** के स्तर को नियंत्रित रखना है। जब हम भोजन करते हैं तो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, तब इंसुलिन कोशिकाओं को ग्लूकोज ग्रहण करने में सहायता करता है और उसे ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। इस प्रकार इंसुलिन रक्त में शर्करा के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। यदि शरीर में इंसुलिन का स्राव कम हो जाए या ठीक से कार्य न करे, तो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में **मधुमेह (Diabetes Mellitus)** नामक रोग हो जाता है।
प्रश्न 9. ‘थायरॉक्सिन (Thyroxine)’ हार्मोन किस ग्रंथि से स्रावित होता है?
(A) अग्न्याशय
(B) थायरॉइड ग्रंथि
(C) अधिवृक्क ग्रंथि
(D) पीयूष ग्रंथि
View Answer
उत्तर: (B) थायरॉइड ग्रंथि

View Explanation
📝 थायरॉक्सिन एक महत्वपूर्ण हार्मोन है जो **थायरॉइड ग्रंथि** से स्रावित होता है। यह शरीर की **उपापचय दर (Metabolic Rate)** को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग संतुलित बना रहता है। थायरॉक्सिन के निर्माण के लिए **आयोडीन** तत्व की आवश्यकता होती है, इसलिए भोजन में आयोडीन की पर्याप्त मात्रा होना जरूरी है। यदि शरीर में थायरॉक्सिन का स्राव कम हो जाए या आयोडीन की कमी हो जाए, तो कई स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसकी कमी से **घेंघा (Goiter)** नमक रोग हो सकता है, जिसमें थायरॉइड ग्रंथि सूज जाती है, और बच्चों में इसकी कमी से **क्रेटिनिज्म (Cretinism)** नामक रोग हो सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है।
प्रश्न 10. ‘एड्रीनलिन (Adrenaline)’ हार्मोन को और क्या कहते हैं?
(A) वृद्धि हार्मोन
(B) आपातकालीन हार्मोन (Emergency Hormone)
(C) जनन हार्मोन
(D) पाचन हार्मोन
View Answer
उत्तर: (B) आपातकालीन हार्मोन (Emergency Hormone)

View Explanation
📝 एड्रीनलिन (Epinephrine) एक महत्वपूर्ण हार्मोन है जो **अधिवृक्क ग्रंथि के मज्जा भाग (Adrenal Medulla)** से स्रावित होता है। यह हार्मोन विशेष रूप से **भय, क्रोध, तनाव या आपातकालीन परिस्थितियों** में तुरंत स्रावित होता है। एड्रीनलिन शरीर को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करता है, जिससे **हृदय गति तेज हो जाती है, रक्तचाप बढ़ जाता है और श्वसन दर भी बढ़ जाती है**। इसके प्रभाव से शरीर को अधिक ऊर्जा और ऑक्सीजन मिलती है, जिससे व्यक्ति कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकता है। इसी कारण एड्रीनलिन को **“Fight or Flight” हार्मोन** कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर को या तो खतरे से लड़ने या तुरंत भागने के लिए तैयार करता है।
प्रश्न 11. ‘पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland)’ को क्या कहा जाता हैं?
(A) आपातकालीन ग्रंथि
(B) मास्टर ग्रंथि (Master Gland)
(C) मिश्रित ग्रंथि
(D) अंतःस्रावी ग्रंथि नहीं
View Answer
उत्तर: (B) मास्टर ग्रंथि (Master Gland)

View Explanation
📝 पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) को शरीर की **“मास्टर ग्रंथि”** कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर की अन्य सभी **अंतःस्रावी ग्रंथियों** के कार्यों को नियंत्रित करती है। यह ग्रंथि मस्तिष्क के **हाइपोथैलेमस (Hypothalamus)** के ठीक नीचे स्थित होती है और आकार में बहुत छोटी होने के बावजूद शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पीयूष ग्रंथि कई प्रकार के हार्मोन स्रावित करती है, जो **थायरॉइड, अधिवृक्क और जनन ग्रंथियों** के कार्य को नियंत्रित करते हैं। इसी कारण इसे अंतःस्रावी तंत्र का मुख्य नियंत्रक माना जाता है। शरीर की वृद्धि, विकास और विभिन्न जैविक क्रियाओं के संतुलन में पीयूष ग्रंथि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
प्रश्न 12. ‘प्रकाश-संश्लेषण’ के लिए आवश्यक तत्व क्या हैं?
(A) केवल प्रकाश
(B) CO₂, H₂O, क्लोरोफिल और सूर्य प्रकाश
(C) O₂ और N₂
(D) केवल पानी
View Answer
उत्तर: (B) CO₂, H₂O, क्लोरोफिल और सूर्य प्रकाश

View Explanation
📝 प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) पौधों में होने वाली एक महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा वे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। इस प्रक्रिया के लिए चार मुख्य तत्व आवश्यक होते हैं—**कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), जल (H₂O), क्लोरोफिल और सूर्य का प्रकाश**। प्रकाश-संश्लेषण पौधों की कोशिकाओं में मौजूद **क्लोरोप्लास्ट** नामक अंगक में होता है। इसमें सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और जल मिलकर **ग्लूकोज (भोजन)** का निर्माण करते हैं तथा **ऑक्सीजन (O₂)** उप-उत्पाद के रूप में बाहर निकलती है। यह प्रक्रिया पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पौधों को ऊर्जा मिलती है और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है।
प्रश्न 13. ‘वृद्धि हार्मोन (Growth Hormone)’ की अधिकता से कौन-सा रोग होता है?
(A) बौनापन (Dwarfism)
(B) अतिकायता (Gigantism)
(C) मधुमेह
(D) घेंघा
View Answer
उत्तर: (B) अतिकायता (Gigantism)

View Explanation
📝 बचपन में वृद्धि हार्मोन की अधिकता से अतिकायता (Gigantism) हो जाती है, जिससे व्यक्ति असामान्य रूप से लम्बा हो जाता है। जब यह हार्मोन (Growth Hormone) ज्यादा बनता है, तो वयस्क व्यक्ति में एक्रोमेगेली (Acromegaly) नाम की बीमारी हो जाती है, जिसमें हाथ-पैर और चेहरे के कुछ हिस्से असामान्य रूप से बड़े होने लगते हैं और अगर यह हार्मोन कम बनता है तो व्यक्ति की लंबाई कम रह जाती है, जिसे बौनापन (Dwarfism) कहते हैं।
प्रश्न 14. ‘रक्त (Blood)’ का pH मान कितना होता है?
(A) 6.8
(B) 7.0
(C) 7.35-7.45
(D) 8.0
View Answer
उत्तर: (C) 7.35-7.45

View Explanation
📝 मानव रक्त का सामान्य pH मान 7.35 से 7.45 के बीच होता है, इसलिए यह हल्का क्षारीय (Slightly Alkaline) माना जाता है। शरीर के सही ढंग से काम करने के लिए इस pH का संतुलन बहुत जरूरी होता है। रक्त का pH संतुलन फेफड़ों, गुर्दों और बफर तंत्र द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यदि pH 7.35 से कम हो जाए तो इसे एसिडोसिस (Acidosis) कहा जाता है और यदि यह 7.45 से अधिक हो जाए तो इसे एल्कलोसिस (Alkalosis) कहा जाता है। इन दोनों स्थितियों में शरीर की सामान्य जैविक क्रियाएँ प्रभावित हो सकती हैं और गंभीर स्थिति में यह जीवन के लिए भी खतरा बन सकती है।
प्रश्न 15. ‘हीमोग्लोबिन (Hemoglobin)’ में कौन-सा धातु तत्व पाया जाता है?
(A) कैल्शियम
(B) लोहा (Iron/Fe)
(C) जस्ता
(D) मैंगनीज
View Answer
उत्तर: (B) लोहा (Iron/Fe)

View Explanation
📝 हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जिसमें आयरन (Fe) तत्व मौजूद होता है। इसका मुख्य कार्य फेफड़ों से ऑक्सीजन (O₂) को शरीर के विभिन्न ऊतकों और अंगों तक पहुँचाना होता है। जब हम सांस लेते हैं, तब हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को अपने साथ जोड़कर रक्त के माध्यम से पूरे शरीर में पहुँचाता है। इससे शरीर की कोशिकाओं को ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन मिलती है। यदि शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो हीमोग्लोबिन का स्तर घट जाता है और रक्तहीनता (Anaemia) नामक रोग हो सकता है, जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
प्रश्न 16. ‘विटामिन C’ की कमी से कौन-सा रोग होता है?
(A) रिकेट्स
(B) स्कर्वी (Scurvy)
(C) बेरी-बेरी
(D) रतौंधी
View Answer
उत्तर: (B) स्कर्वी (Scurvy)

View Explanation
📝 विटामिन C (एस्कॉर्बिक अम्ल) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिन है। इसकी कमी होने पर स्कर्वी (Scurvy) नामक रोग हो जाता है। इस रोग में मसूड़ों से खून आना, दाँत कमजोर होकर गिरना और घाव का देर से भरना जैसी समस्याएँ होती हैं। विटामिन C शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति (Immunity) को भी मजबूत बनाता है और त्वचा व ऊतकों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए रोज़ के भोजन में विटामिन C से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। नींबू, आँवला, संतरा, अमरूद और टमाटर में विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
प्रश्न 17. ‘विटामिन D’ की कमी से कौन-सा रोग होता है?
(A) स्कर्वी
(B) बेरी-बेरी
(C) रिकेट्स (Rickets)
(D) पेलाग्रा
View Answer
उत्तर: (C) रिकेट्स (Rickets)

View Explanation
📝 विटामिन D (कैल्सिफेरॉल) हमारे शरीर में हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर बच्चों में रिकेट्स (Rickets) नामक रोग हो जाता है, जिसमें हड्डियाँ कमज़ोर और टेढ़ी हो जाती हैं। वहीं वयस्कों में इसकी कमी से ऑस्टियोमलेशिया (Osteomalacia) होता है, जिससे हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस होती है। विटामिन D का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य का प्रकाश है, क्योंकि धूप पड़ने पर त्वचा में यह विटामिन बनता है। इसके अलावा दूध, मक्खन, अंडा और मछली के तेल में भी विटामिन D पाया जाता है, इसलिए रोज़ कुछ समय धूप में रहना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
प्रश्न 18. ‘विटामिन A’ की कमी से कौन-सा रोग होता है?
(A) स्कर्वी
(B) रिकेट्स
(C) रतौंधी (Night Blindness)
(D) बेरी-बेरी
View Answer
उत्तर: (C) रतौंधी (Night Blindness)

View Explanation
📝 विटामिन A (रेटिनॉल) आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसकी कमी होने पर रतौंधी (Night Blindness) हो जाती है, जिसमें व्यक्ति को कम रोशनी या रात में सही से दिखाई नहीं देता। अधिक कमी होने पर जीरोफ्थैलमिया (Xerophthalmia) नामक रोग हो सकता है, जिससे आँखें सूखी और कमजोर हो जाती हैं। गाजर, पपीता और आम जैसे फलों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दूध और मक्खन भी इसके अच्छे स्रोत हैं। इसलिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन आँखों की रोशनी और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
प्रश्न 19. ‘बेरी-बेरी’ रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B₁ (थायमिन)
(C) विटामिन C
(D) विटामिन D
View Answer
उत्तर: (B) विटामिन B₁ (थायमिन)

View Explanation
📝 विटामिन B₁ (थायमिन) शरीर के तंत्रिका तंत्र और हृदय के सही काम के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर बेरी-बेरी (Beriberi) नामक रोग हो जाता है। इस बीमारी में व्यक्ति को कमज़ोरी, थकान, चलने में परेशानी और हृदय से जुड़ी समस्याएँ होने लगती हैं। यह समस्या पहले उन देशों में ज्यादा देखी जाती थी, जहाँ के लोग मुख्य रूप से पॉलिश किया हुआ चावल खाते थे, क्योंकि पॉलिश करने पर चावल से विटामिन B₁ निकल जाता है। साबुत अनाज, दालें, मेवे और अंकुरित अनाज में विटामिन B₁ अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए संतुलित आहार लेना जरूरी है।
प्रश्न 20. ‘पेलाग्रा’ रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
(A) विटामिन B₁
(B) विटामिन B₂
(C) विटामिन B₃ (नियासिन)
(D) विटामिन B₁₂
View Answer
उत्तर: (C) विटामिन B₃ (नियासिन)

View Explanation
📝 विटामिन B₃ (नियासिन या निकोटिनिक अम्ल) शरीर के ऊर्जा उत्पादन और तंत्रिका तंत्र के सही कार्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर पेलाग्रा (Pellagra) नामक रोग हो जाता है। इस रोग के मुख्य 4D लक्षण माने जाते हैं — Dermatitis (त्वचा में जलन या घाव), Diarrhoea (दस्त), Dementia (मानसिक कमजोरी या भ्रम) और यदि इलाज न हो तो Death (मृत्यु) भी हो सकती है। पेलाग्रा अक्सर उन लोगों में देखा जाता है जिनके भोजन में पोषण की कमी होती है। मांस, मछली, मूंगफली, साबुत अनाज और दालों में विटामिन B₃ अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए संतुलित भोजन करना बहुत जरूरी है।
प्रश्न 21. ‘विटामिन K’ का मुख्य कार्य क्या है?
(A) हड्डियों का निर्माण
(B) रक्त का थक्का बनाना (Blood Clotting)
(C) दृष्टि में सहायता
(D) प्रतिरक्षा बढ़ाना
View Answer
उत्तर: (B) रक्त का थक्का बनाना (Blood Clotting)

View Explanation
📝 विटामिन K (फिलोक्विनोन) शरीर में रक्त के थक्के (Blood Clotting) बनाने के लिए बहुत आवश्यक होता है। जब शरीर में कहीं चोट लगती है तो यह रक्त को जमाने में मदद करता है, ताकि खून ज्यादा बाहर न निकले। यह प्रोथ्रोम्बिन नामक पदार्थ के निर्माण में सहायक होता है, जो रक्त के थक्का बनने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि शरीर में विटामिन K की कमी हो जाए तो खून का बहना जल्दी बंद नहीं होता और अधिक रक्तस्राव हो सकता है। यह विटामिन मुख्य रूप से हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, और पत्तागोभी में पाया जाता है।

Exam में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न देखने के लिए यह पोस्ट पढ़ें 👇
👉 पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रश्न 22. ‘जीवाणु जनित रोग’ कौन-सा है?
(A) पोलियो
(B) तपेदिक/क्षय रोग (Tuberculosis)
(C) चेचक
(D) रेबीज
View Answer
उत्तर: (B) तपेदिक/क्षय रोग (Tuberculosis)

View Explanation
📝 तपेदिक (TB) एक संक्रामक रोग है जो Mycobacterium tuberculosis नामक जीवाणु से होता है। यह रोग मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है और इसमें खाँसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षण दिखते हैं। रॉबर्ट कोच ने वर्ष 1882 में इस जीवाणु की खोज की थी।कुछ रोग विषाणु (Virus) से भी होते हैं, जैसे पोलियो, चेचक और रेबीज। ये जीवाणु से अलग प्रकार के सूक्ष्म जीवों से फैलते हैं। BCG टीका (BCG Vaccine) तपेदिक से बचाव के लिए लगाया जाता है। यह टीका आमतौर पर जन्म के बाद बच्चों को दिया जाता है, ताकि भविष्य में TB होने का खतरा कम हो सके।
प्रश्न 23. ‘मलेरिया’ किस जीव से होता है?
(A) जीवाणु
(B) विषाणु
(C) प्लाज्मोडियम — एक प्रोटोजोआ
(D) कवक
View Answer
उत्तर: (C) प्लाज्मोडियम (Plasmodium)

View Explanation
📝 मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो Plasmodium नामक सूक्ष्म परजीवी (प्रोटोजोआ) से होता है। यह रोग मादा एनोफिलिस (Anopheles) मच्छर के काटने से फैलता है। जब संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो परजीवी उसके शरीर में प्रवेश कर जाता है और रक्त में फैलने लगता है।मलेरिया के मुख्य लक्षण तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और कमजोरी होते हैं। मलेरिया के कई प्रकार होते हैं, जिनमें Plasmodium falciparum सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह गंभीर जटिलताएँ पैदा कर सकता है। मलेरिया के इलाज में क्विनिन (Quinine) सहित अन्य दवाओं का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 24. ‘एंटीबायोटिक’ की खोज किसने की?
(A) लुई पास्चर
(B) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग (1928)
(C) रॉबर्ट कोच
(D) एडवर्ड जेनर
View Answer
उत्तर: (B) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग (1928)

View Explanation
📝 एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1928 में पेनिसिलिन (Penicillin) की खोज की थी। यह दुनिया की पहली एंटीबायोटिक दवा मानी जाती है। पेनिसिलिन Penicillium notatum नामक एक कवक (फंगस) से प्राप्त होती है। यह दवा शरीर में बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकने और खत्म करने में बहुत उपयोगी साबित हुई है। पेनिसिलिन की खोज के बाद चिकित्सा विज्ञान में बड़ा बदलाव आया और कई खतरनाक रोगों का इलाज संभव हो सका। इस महत्वपूर्ण खोज के लिए एलेक्जेंडर फ्लेमिंग को 1945 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 25. ‘खाद्य श्रृंखला’ में ऊर्जा का स्थानान्तरण किस नियम से होता है?
(A) 100% ऊर्जा अगले स्तर को मिलती है
(B) 10% ऊर्जा नियम
(C) 50% ऊर्जा नियम
(D) 1% ऊर्जा नियम
View Answer
उत्तर: (B) 10% ऊर्जा नियम

View Explanation
📝लिंडमान का 10% नियम बताता है कि खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा एक स्तर से दूसरे स्तर तक कैसे पहुँचती है। इस नियम के अनुसार किसी भी पोषण स्तर (Trophic Level) से अगले स्तर तक केवल लगभग 10% ऊर्जा ही पहुँच पाती है। बाकी 90% ऊर्जा जीवों के श्वसन, चलने-फिरने, वृद्धि और उत्सर्जन जैसी क्रियाओं में खर्च हो जाती है। उदाहरण के लिए यदि पौधों में 1000 ऊर्जा है तो शाकाहारी जीवों को लगभग 100 ऊर्जा ही मिलेगी और मांसाहारी जीवों को लगभग 10 ऊर्जा प्राप्त होगी। इसी कारण खाद्य श्रृंखला बहुत लंबी नहीं होती, क्योंकि हर स्तर पर ऊर्जा कम होती जाती है।
प्रश्न 26. कोशिका का ऊर्जा गृह (Powerhouse of Cell) किसे कहा जाता है?
(A) नाभिक
(B) माइटोकॉण्ड्रिया
(C) राइबोसोम
(D) गोल्जीकाय
View Answer
उत्तर: (B) माइटोकॉण्ड्रिया

View Explanation
कोशिका का **ऊर्जा गृह (Powerhouse of Cell)** **माइटोकॉण्ड्रिया** को कहा जाता है। यह कोशिका के अंदर वह स्थान है जहाँ **कोशिकीय श्वसन (Cellular Respiration)** की प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में ग्लूकोज का ऑक्सीकरण होता है और **ATP (Adenosine Triphosphate)** नामक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो शरीर की सभी जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक होती है। ATP को कोशिका की **मुद्रा (Energy Currency)** भी कहा जाता है, क्योंकि इसके बिना कोशिका अपना कार्य नहीं कर सकती। माइटोकॉण्ड्रिया में अपना DNA भी पाया जाता है, जिससे यह कुछ प्रोटीन स्वयं बना सकता है। इसलिए माइटोकॉण्ड्रिया को ऊर्जा उत्पादन का मुख्य केंद्र माना जाता है, जो जीवन क्रियाओं को संचालित करने में सहायता करता है।
प्रश्न 27. रक्त का थक्का जमाने में सहायक विटामिन कौन-सा है?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन C
(C) विटामिन K
(D) विटामिन D
View Answer
उत्तर: (C) विटामिन K

View Explanation
📝 विटामिन K **रक्त का थक्का बनने (Blood Clotting)** में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर में चोट लगने पर रक्तस्राव को रोकने और घाव भरने की प्रक्रिया में सहायता करता है। यदि शरीर में विटामिन K की कमी हो जाए, तो खून का बहना जल्दी बंद नहीं होता, जिससे अधिक रक्तस्राव हो सकता है। यह विटामिन प्रोथ्रोम्बिन नामक प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है, जो रक्त जमाने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी और पत्तागोभी विटामिन K के अच्छे स्रोत मानी जाती हैं। संतुलित आहार लेने से शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा बनी रहती है, जिससे रक्त संबंधी समस्याएँ कम होती हैं।

प्रश्न 28. मलेरिया रोग किस मच्छर से फैलता है?

(A) एडीज
(B) क्यूलेक्स
(C) एनोफिलिस
(D) मादा एनोफिलिस
View Answer
उत्तर: (D) मादा एनोफिलिस

View Explanation
📝 मलेरिया **मादा Anopheles मच्छर** के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है। यह मच्छर अपने शरीर में मौजूद **Plasmodium** नामक परजीवी को मनुष्य के रक्त में प्रवेश करा देता है, जिससे मलेरिया संक्रमण होता है। परजीवी रक्त में पहुँचकर लाल रक्त कणिकाओं को प्रभावित करता है, जिसके कारण तेज बुखार, ठंड लगना और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। मलेरिया का खतरा उन क्षेत्रों में अधिक होता है जहाँ मच्छरों की संख्या ज्यादा होती है। बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग, साफ पानी का प्रबंधन और मच्छर रोधी उपाय अपनाने चाहिए। समय पर उपचार से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।

प्रश्न 29. मानव शरीर में श्वसन की मुख्य क्रिया कहाँ होती है?
(A) फेफड़ों में
(B) माइटोकॉण्ड्रिया में
(C) हृदय में
(D) यकृत में
View Answer
उत्तर: (B) माइटोकॉण्ड्रिया में

View Explanation
📝श्वसन की प्रक्रिया **माइटोकॉण्ड्रिया** में होती है, जो कोशिका का **ऊर्जा गृह** कहलाता है। यहाँ ग्लूकोज का ऑक्सीजन की उपस्थिति में **ऑक्सीकरण** होता है, जिससे ऊर्जा उत्पन्न होती है। इस प्रक्रिया में **ATP (Adenosine Triphosphate)** बनता है, जो शरीर की विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। ATP का उपयोग चलने, सोचने, वृद्धि और कोशिकीय कार्यों में होता है। श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड और जल उप-उत्पाद के रूप में बनते हैं। यह प्रक्रिया जीवन के लिए अनिवार्य है, क्योंकि ऊर्जा के बिना कोई भी जैविक क्रिया संभव नहीं है। इसलिए श्वसन को ऊर्जा उत्पादन की मूल प्रक्रिया माना जाता है।

प्रश्न 30. आनुवंशिकता की मूल इकाई क्या है?

(A) कोशिका
(B) गुणसूत्र
(C) जीन
(D) DNA
View Answer
उत्तर: (C) जीन

View Explanation
📝 जीन आनुवंशिकता की मूल इकाई है, जो माता-पिता से संतानों में आनुवंशिक गुणों का संचरण करती है। यह DNA का एक छोटा भाग होता है, जिसमें जीवन की आनुवंशिक सूचना सुरक्षित रहती है। हर जीन किसी विशेष प्रोटीन के निर्माण का निर्देश देता है, जिससे शरीर की संरचना और कार्य नियंत्रित होते हैं। उदाहरण के लिए आँखों का रंग, बालों की बनावट और कई शारीरिक गुण जीन द्वारा निर्धारित होते हैं। आधुनिक विज्ञान के अनुसार DNA में हजारों जीन होते हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी गुणों को आगे बढ़ाते हैं। इसलिए जीन को आनुवंशिकी का आधार माना जाता है और यह जीवन की विविधता का मुख्य कारण है।

🧠 अपनी तैयारी को टेस्ट करने के लिए यह Practice MCQ जरूर हल करें 👇
👉 Practice MCQ के लिए यहाँ क्लिक करें

30 MCQS में अपने कितने सही MCQS किये कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और हमारी पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ……………………………..

Leave a Comment