
जीव विज्ञान-1 MCQ-2026
Biology MCQs 2026 | जीव उत्पत्ति, कोशिका सिद्धांत और वर्गीकरण के 30 Most Expected Questions
जीव उत्पत्ति एवं कोशिका सिद्धांत जीवविज्ञान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है, जिससे UPSC, PCS, SSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में नियमित रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में जीव उत्पत्ति, कोशिका सिद्धांत, कोशिका विभाजन, विषाणु तथा आनुवंशिक पदार्थ से संबंधित 30 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत करेंगे।
Real Education Factory
प्रश्न 1. महाविस्फोट (Big Bang) सिद्धांत के अनुसार ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति आज से लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई थी ?
(A) 10 अरब वर्ष
(B) 12 अरब वर्ष
(C) 15 अरब वर्ष
(D) 20 अरब वर्ष
✅ उत्तर: (C) 15 अरब वर्ष
📝 बिग-बैंग की घटना होने के उपरान्त लगभग 10.5 अरब वर्ष बाद सौरमंडल का सृजन हुआ था अर्थात् आज से लगभग 4.6 अरब वर्ष पूर्व सौरमंडल का विकास हुआ था, जिसमें से कई ज्वलित गैसीय पिंड टूट कर अलग हो गए, जिनमें से पृथ्वी की उत्पत्ति भी एक ज्वलित गैसीय पिण्ड से हुई थी। यह सिद्धांत ब्रह्माण्ड विज्ञान का आधार माना जाता है और सर्वाधिक मान्य है।
Real Education Factory
प्रश्न 2. पृथ्वी पर भू-पटल (Earth’s Crust) का निर्माण लगभग कितने वर्ष पूर्व हुआ था ?
(A) 4.6 अरब वर्ष
(B) 0.6 अरब वर्ष
(C) 3.8 अरब वर्ष
(D) 1.0 अरब वर्ष
✅ उत्तर: (B) 0.6 अरब वर्ष
📝 बिग-बैंग की घटना होने के उपरान्त लगभग 0.6 अरब वर्ष बाद ठंडे हुए गैसीय पिण्ड के ऊपर भू-पटल का निर्माण हुआ। भू-पटल निर्माण के काल को अजीवी महाकल्प (Azoic era) कहते हैं, जिसके बाद जीवन का उद्भव हुआ।
Real Education Factory
प्रश्न 3. ‘जीवन की उत्पत्ति’ का सिद्धांत किस वैज्ञानिक ने 1924 में प्रस्तुत किया था ?
(A) स्टेनले मिलर
(B) ए.आई. ओपैरिन
(C) चार्ल्स डार्विन
(D) लैमार्क
✅ उत्तर: (B) ए.आई. ओपैरिन
📝 रूसी वैज्ञानिक ओपैरिन ने ‘The Origin of Life’ पुस्तक में पदार्थवाद (Materialistic Theory) की अवधारणा प्रस्तुत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि जीवन कार्बनिक पदार्थों के रासायनिक उद्विकास (Chemical Evolution) या धीरे-धीरे कार्बनिक पदार्थों के रासायनिक विकास/अभिक्रिया से उत्पन्न हुआ।
Real Education Factory
प्रश्न 4. स्टेनले मिलर ने जीवन की उत्पत्ति से सम्बंधित प्रयोग किस वर्ष किया था ?
(A) 1924
(B) 1944
(C) 1953
(D) 1955
✅ उत्तर: (D) 1955
📝 स्टेनले मिलर ने 1955 में प्रयोगशाला में मीथेन, हाइड्रोजन, जलवाष्प और अमोनिया के मिश्रण में विद्युत प्रवाहित किया, जिसमें अभिक्रिया के उपरांत अमीनो अम्ल, शर्करा और कार्बनिक यौगिक बने। जिससे ओपैरिन की जीवन की उत्पत्ति से सम्बंधित परिकल्पना सिद्ध हुई।
Real Education Factory
प्रश्न 5. सजीव पदार्थ में कितने प्रतिशत कार्बन होता है? (IAS)
(A) 9.5%
(B) 14%
(C) 18.5%
(D) 27%
✅ उत्तर: (C) 18.5%
📝 सजीव पदार्थ में ऑक्सीजन 65%, कार्बन 18.5%, हाइड्रोजन 9.5% और नाइट्रोजन 3.3% पायी जाती है। कार्बन जीवन का आधार तत्व है, क्योंकि यह जटिल कार्बनिक अणु बनाने में सक्षम है, जिससे मानव की जटिल संरचना निर्मित हो सकी।
Real Education Factory
प्रश्न 6. सजीव पदार्थ में कितने प्रतिशत ऑक्सीजन होता है? (IAS)
(A) 18.5%
(B) 9.5%
(C) 65%
(D) 3.3%
✅ उत्तर: (C) 65%
📝 ऑक्सीजन सजीव पदार्थ में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। जिससे श्वसन, उपापचय और जल निर्माण से सम्बंधित प्रकियाएं संपन्न हो पाती है।
Real Education Factory
प्रश्न 7. कोशिका में अकार्बनिक यौगिक अर्थात् जल एवं लवण का औसत योगदान कितना होता है? (UPPCS)
(A) 14% और 1%
(B) 80% और 1%
(C) 65% और 3.3%
(D) 50% और 5%
✅ उत्तर: (B) 80% और 1%
📝 कोशिका में कार्बनिक यौगिक जैसे – प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट में जल और लवण का औसत योगदान 14% और 1% होता है, जबकि अकार्बनिक यौगिकों में औसत योगदान जल 80% और लवण 1% होते हैं।
Real Education Factory
प्रश्न 8. कोशिका में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक पदार्थ कौन-सा है? (IAS)
(A) वसा
(B) DNA
(C) प्रोटीन
(D) कार्बोहाइड्रेट
✅ उत्तर: (C) प्रोटीन — 14%
📝 कोशिका के कार्बनिक पदार्थों में प्रोटीन सर्वाधिक (14%) होती है। कोशिका में प्रोटीन एंजाइम, हार्मोन, संरचनात्मक घटक आदि के रूप में कार्य करती है।
Real Education Factory
प्रश्न 9. वनस्पति विज्ञान का जनक किसे कहा जाता हैं?
(A) अरस्तू
(B) लैमार्क
(C) थियोफ्रेस्टस
(D) लीनियस
✅ उत्तर: (C) थियोफ्रेस्टस (370-285 B.C.)
📝 थियोफ्रेस्टस ने अपनी पुस्तक ‘Historia Plantarum’ में 500 प्रकार के पौधों का वर्णन किया है। अरस्तू को जन्तु विज्ञान का जनक कहा जाता है। उक्त दोनों ही प्राचीन ग्रीक वैज्ञानिक थे।
Real Education Factory
प्रश्न 10. जन्तु विज्ञान का जनक किसे कहा जाता हैं? (RAS/RTS)
(A) थियोफ्रेस्टस
(B) अरस्तू (384-322 BC)
(C) लैमार्क
(D) डार्विन
✅ उत्तर: (B) अरस्तू (384-322 BC)
📝 अरस्तू ने अपनी पुस्तक ‘Historia Animalium’ में 500 जन्तुओं की रचना, स्वभाव, वर्गीकरण का वर्णन किया है। इसलिए इन्हे जीव विज्ञान का जनक (Father of Biology) तथा जन्तु विज्ञान का जनक भी कहा जाता है।
Real Education Factory
प्रश्न 11. जीव विज्ञान (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था ?
(A) अरस्तू
(B) लैमार्क तथा ट्रेविरेनस (1802)
(C) थियोफ्रेस्टस
(D) डार्विन
✅ उत्तर: (B) लैमार्क तथा ट्रेविरेनस (1802)
📝 Biology शब्द ग्रीक शब्द Bios (जीवन) + logos (अध्ययन) से मिलकर बना है। लैमार्क को विकासवाद का प्रथम प्रस्तावक भी माना जाता है।
Real Education Factory
प्रश्न 12. ‘बॉटनी’ (Botany) शब्द किस ग्रीक शब्द से बना है?
(A) Bios
(B) Logos
(C) Baskein
(D) Zoion
✅ उत्तर: (C) Baskein (चरना)
📝 Botany शब्द ग्रीक भाषा के ‘Baskein’ से बना है, जिसका अर्थ है ‘चरना’। वनस्पति विज्ञान में पादपों की संरचना, कार्यिकी, वर्गीकरण आदि का अध्ययन किया जाता है।
Real Education Factory
प्रश्न 13. जीवधारियों में उपापचय (Metabolism) की कितनी प्रक्रियाएँ होती हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
✅ उत्तर: (B) दो
📝 उपापचय दो प्रकार का होता है — अपचय (Catabolism) जो विनाशात्मक होता है, जैसे – श्वसन और उपचय (Anabolism) जो रचनात्मक होता है, जैसे – प्रकाश संश्लेषण। ये दोनों जीवन की मूलभूत प्रक्रियाएँ हैं। जिसके बिना जीवन संचालन असंभव है।
Real Education Factory
प्रश्न 14. ATP का पूरा नाम क्या है?
(A) Adenosine Tri-Phosphate
(B) Amino Tri-Phosphate
(C) Adenine Tri-Phosphate
(D) Adenosine Two-Phosphate
✅ उत्तर: (A) Adenosine Tri-Phosphate
📝 ATP ऊर्जा की मुद्रा (Energy Currency) कहलाता है। श्वसन के दौरान ऊर्जा ATP के रूप में शरीर में संचित होती है, जो समस्त जैविक क्रियाओं को चलाने में काम आती है।
Real Education Factory
प्रश्न 15. कोशिका सिद्धांत (Cell Theory) किसने प्रतिपादित किया था ?
(A) रॉबर्ट हुक
(B) श्लाइडेन और श्वान
(C) वाटसन और क्रिक
(D) लीनियस
✅ उत्तर: (B) श्लाइडेन और श्वान
📝 श्लाइडेन (1838) और श्वान (1839) ने कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन किया, जिसके तहत इन्होंने बताया कि सभी जीव (जन्तु, पादप, जीवाणु आदि) एक या अधिक कोशिकाओं से बने होते हैं। नई कोशिकाएँ केवल पहले से विद्यमान कोशिकाओं से बन सकती हैं।
Real Education Factory
प्रश्न 16. जीन सिद्धांत (Gene Theory) किससे संबंधित है?
(A) लैमार्क
(B) चार्ल्स डार्विन
(C) ऑगस्ट वाइसमान
(D) मेंडल
✅ उत्तर: (C) ऑगस्ट वाइसमान
📝 वाइसमान (1886) ने ‘जननद्रव्य प्रवाह मत (Theory of Continuity of Germplasm)’ प्रस्तुत किया | इसके अनुसार जनन कोशिकाओं में जीन पीढ़ी-दर-पीढ़ी माता-पिता के लक्षण संतानों में पहुंचते हैं।
Real Education Factory
प्रश्न 17. एन्जाइम मत (Enzyme Theory) किस वैज्ञानिक युगल ने दिया था ?
(A) वाटसन और क्रिक
(B) जॉर्ज बीडल और एडवर्ड टेटम (1945)
(C) डार्विन और वाइसमान
(D) ओपैरिन और मिलर
✅ उत्तर: (B) जॉर्ज बीडल और एडवर्ड टेटम (1945)
📝 इन्होंने ‘एक जीन → एक एन्जाइम → एक उपापचयी अभिक्रिया’ सिद्धांत प्रतिपादित किया। इसका अर्थ है कि प्रत्येक जैव रासायनिक क्रिया एक विशेष जीन द्वारा नियंत्रित एन्जाइम से होती है।
Real Education Factory
प्रश्न 18. समस्थितिकता (Homeostasis) की खोज किसने की है ?
(A) डार्विन
(B) कैनन (1932)
(C) मेंडल
(D) वाटसन
✅ उत्तर: (B) कैनन (1932)
📝 बी. कैनन ने ‘Homeostasis’ शब्द का प्रयोग किया | इससे पहले क्लॉडी बर्नार्ड (1865) ने आंतरिक वातावरण की स्थिरता बनाए रखने की क्षमता का वर्णन किया था। यह जीवन की स्थिरता के लिए आवश्यक है।
Real Education Factory
प्रश्न 19. वर्गीकरण के जनक (Father of Taxonomy) किसे कहा जाता है?
(A) अरस्तू
(B) थियोफ्रेस्टस
(C) कैरोलस लीनियस
(D) लैमार्क
✅ उत्तर: (C) कैरोलस लीनियस
📝 लीनियस (1708-1778) ने अपनी पुस्तक ‘Systema Naturae’ में जीवधारियों को दो जगतों (Kingdoms) — पादप और जन्तु में वर्गीकृत किया है। इन्होंने द्विनाम पद्धति (Binomial Nomenclature) का भी प्रतिपादन किया।
Real Education Factory
प्रश्न 20. लीनियस के अनुसार वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है?
(A) वंश (Genus)
(B) कुल (Family)
(C) जाति (Species)
(D) वर्ग (Class)
✅ उत्तर: (C) जाति (Species)
📝 लीनियस ने वर्गीकरण की इकाइयाँ बनाईं जैसे जाति → वंश → कुल → गण → वर्ग → संघ → जगत। जिसके अनुसार जाति सबसे छोटी और जगत सबसे बड़ी इकाई है।
Real Education Factory
प्रश्न 21. व्हिटेकर (Whittaker) ने 1969 में कितने जगत (Kingdom) प्रस्तावित किए थे ?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
✅ उत्तर: (D) पाँच
📝 व्हिटेकर ने पाँच जगत प्रस्तावित किए जो क्रमशः (1) मोनेरा, (2) प्रोटिस्टा, (3) पादप (Plantae), (4) कवक (Fungi), (5) जन्तु (Animalia) है। इससे पहले केवल दो जगत ही माने जाते थे।
Real Education Factory
प्रश्न 22. मोनेरा (Monera) जगत की विशेषता क्या है?
(A) बहुकोशिकीय जीव
(B) केन्द्रक विहीन प्रोकैरियोटिक कोशिका
(C) यूकैरियोटिक कोशिका
(D) प्रकाश-संश्लेषण नहीं
✅ उत्तर: (B) केन्द्रक विहीन प्रोकैरियोटिक कोशिका
📝 मोनेरा जगत में जीवाणु (Bacteria) और नीलहरित शैवाल (Blue-green algae) आते हैं। इनमें झिल्लीयुक्त केन्द्रक नहीं होता, इसलिए ये प्रोकैरियोटिक कहलाते हैं।
Real Education Factory
प्रश्न 23. प्रोटिस्टा (Protista) जगत में कौन से जीव आते हैं?
(A) जीवाणु
(B) अमीबा, यूग्लीना, पैरामीशियम
(C) सभी पौधे
(D) सभी कवक
✅ उत्तर: (B) अमीबा, यूग्लीना, पैरामीशियम
📝 प्रोटिस्टा एककोशिकीय (Unicellular) जीव हैं जिनमें विकसित केन्द्रक वाली यूकैरियोटिक कोशिका पायी जाती है। प्लाज्मोडियम (मलेरिया परजीवी) भी इसी जगत से सम्बंधित है।
Real Education Factory
प्रश्न 24. कवक (Fungi) जगत की प्रमुख विशेषता क्या है?
(A) प्रकाश-संश्लेषण करते हैं
(B) पर्णहरित (Chlorophyll) नहीं होता
(C) प्रोकैरियोटिक होते हैं
(D) एककोशिकीय होते हैं
✅ उत्तर: (B) पर्णहरित (Chlorophyll) नहीं होता
📝 कवक यूकैरियोटिक होते हैं, लेकिन इनमें क्लोरोफिल नहीं पाया जाता है। ये मृतोपजीवी या परजीवी होते हैं। इनकी कोशिका भित्ति काइटिन (Chitin) से बनी होती है।
Real Education Factory
प्रश्न 25. कवक की कोशिका भित्ति किससे बनी होती है? (RAS/RTS)
(A) सेलुलोज
(B) काइटिन (Chitin)
(C) पेक्टिन
(D) लिग्निन
✅ उत्तर: (B) काइटिन (Chitin)
📝 काइटिन एक जटिल पॉलीसैकेराइड है। यह कवक की कोशिका भित्ति और कीड़ों के बाह्य कंकाल में पाया जाता है। पौधों की कोशिका भित्ति सेलुलोज की बनी होती है।
Real Education Factory
प्रश्न 26. विषाणु (Virus) की खोज किसने की थी ?
(A) लुई पास्चर
(B) रॉबर्ट हुक
(C) रूसी वनस्पतिशास्त्री इवानोवस्की (1892)
(D) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
✅ उत्तर: (C) रूसी वनस्पतिशास्त्री इवानोवस्की (1892)
📝 इवानोवस्की ने तम्बाकू के मोज़ेक रोग के अध्ययन में विषाणु की खोज की। बाद में स्टेनले ने 1935 में TMV वायरस को क्रिस्टल के रूप में अलग किया और डब्ल्यू.एम. स्टेनले को इसके लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Real Education Factory
प्रश्न 27. विषाणु (Virus) क्या हैं?
(A) एककोशिकीय जीव
(B) अकोशिकीय, अविकल्प परजीवी
(C) बहुकोशिकीय जीव
(D) प्रोकैरियोटिक जीव
✅ उत्तर: (B) अकोशिकीय, अविकल्प परजीवी
📝 विषाणु अति सूक्ष्म, अकोशिकीय (Non-cellular) एवं अनिवार्य परजीवी हैं। ये जीव और निर्जीव के बीच की कड़ी हैं। इनमें जीवद्रव्य व कोशिकांगों का अभाव होता है।
Real Education Factory
प्रश्न 28. विषाणु में आनुवंशिक पदार्थ क्या होता है?
(A) केवल DNA
(B) केवल RNA
(C) RNA या DNA में से एक
(D) दोनों RNA और DNA
✅ उत्तर: (C) RNA या DNA में से एक
📝 विषाणुओं में न्यूक्लिक अम्ल RNA अथवा DNA दोनों में से एक का होता है। जन्तु विषाणुओं में DNA या RNA दोनों हो सकते हैं, जबकि पादप विषाणुओं में प्रायः RNA होता है।
Real Education Factory
प्रश्न 29. विषाणु में प्रोटीन का बाह्य आवरण क्या कहलाता है?
(A) Capsomere
(B) Capsid
(C) Virion
(D) Nucleoid
✅ उत्तर: (B) Capsid
📝 विषाणु में न्यूक्लिक अम्ल के चारों ओर प्रोटीन का आवरण Capsid कहलाता है। Capsid प्रोटीन इकाइयों (Capsomeres) से बना होता है जो विषाणु के न्यूक्लिक अम्ल की रक्षा करता है।
Real Education Factory
प्रश्न 30. TMV (तम्बाकू मोज़ेक विषाणु) में न्यूक्लिक अम्ल कौन-सा होता है?
(A) DNA
(B) RNA
(C) दोनों
(D) कोई नहीं
✅ उत्तर: (B) RNA
📝 TMV (Tobacco Mosaic Virus) एक पादप विषाणु है, जिसमें RNA न्यूक्लिक अम्ल होता है। जो तम्बाकू के पौधे में मोज़ेक रोग उत्पन्न करता है। इवानोवस्की ने इसी विषाणु की खोज की थी।
👉 यदि आपको ये जीव उत्पत्ति एवं कोशिका सिद्धांत MCQ उपयोगी लगे, तो कमेंट में अपना स्कोर जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
📌 क्या आप अगले अध्याय के MCQ भी चाहते हैं? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं!
📚और पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे ……………………………..
हड़प्पा सभ्यता Practice MCQ in Hindi – 25 चयनित प्रश्न उत्तर सहित (Part-5)
Nice Bhai Maja Aa Gya Padke 👍❤️